HomeVaranasiअवैध खनन की सूचना देने पर शिकायतकर्ता पर भड़के दरोग़ा

अवैध खनन की सूचना देने पर शिकायतकर्ता पर भड़के दरोग़ा

अवैध खनन की सूचना देने पर शिकायतकर्ता पर भड़के दरोग़ा

शिकायतकर्ता जिला पंचायत सदस्य को दरोगा ने धमकाया, आडियो वायरल
जितेन्द्र सिंह चौधरी
लोहता, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोटवा चौकी प्रभारी का वायरल ऑडियो में दरोग़ा कुलदीप मिश्रा आराजी लाईन ब्लाक के सेक्टर चार के जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह ने अवैध खनन की सूचना चौकी प्रभारी से किया। उसके पश्चात मोबाइल पर बातचीत की इस ऑडियो में दरोगा अवैध खनन को लेकर पहले सुनील से पूछताछ करता है। वह पूछता है कि गाड़ी निकलने के बाद सूचना मिलती हैं।

लोहता थाने के कोटवा चौकी के दरोगा कुलदीप मिश्रा का अवैध खनन की सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता पर भड़कने का ऑडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें धमकाने के साथ ही वह शिकायत दोबारा नहीं करना भी सुनाई पड़ता है। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने पर पीड़ित ने वीडियो जारी कर ट्वीट करते हुए अफसरों से मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। मामला सोशल मीडिया पर व पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना है।इसी तरह के अन्य पीड़ित लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दरोग़ा जी अपने को बहुत उंची पहुँच वाले बताते हैं और कहते हैं कि मेरी कितनी भी शिकायत कर लो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

पीड़ित ने वीडियो जारी कर आलाधिकारियों से मनबढ़ और उंचे पहुँच वाले दरोग़ा समेत इसी तरह के अन्य पुलिस कर्मियों की मनमानी पर रोक लगाने की अपील की है जिस पर एडीशनल कमिश्नर ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही मीडिया को बताया कि पूरे मामले की जांच थानाध्यक्ष को दिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read