HomeVaranasiमडुवाडीह पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित को किया गिरफ्तार

मडुवाडीह पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित को किया गिरफ्तार

मडुवाडीह पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित को किया गिरफ्तार

आशुतोष मिश्रा
मडुवांडीह, वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के पर्यवेक्षण तथा मण्डुवाडीह पुलिस टीम ने धारा 302 भादंवि से संबंधित वांछित अमित तिवारी उर्फ रोहित तिवारी पुत्र अनिल तिवारी उर्फ भोला तिवारी हाल पता निवासी ओल्ड कुरीलिया रोड कुंवर बस्ती पंकज प्रसाद के मकान में किराएदार थाना मानगो जिला जमशेदपुर झारखंड स्थाई पता ग्राम एवं पोस्ट जयपुर थाना मेहदिया जिला अलवर बिहार को चेकिंग के दौरान अखरी बाईपास थाना रनिया से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजीव सिंह थाना मंडुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी, उपनिरीक्षक सौरभ पांडेय, चौकी प्रभारी मड़ौली थाना मंडुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी, उपनिरीक्षक शुभेंदु दीक्षित (क्राइम टीम प्रभारी) थाना मंडुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी, कांस्टेबल सूर्यभान सिंह क्राइम टीम, कांस्टेबल अमित सिंह, रणधीर सिंह, सुनील यादव आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read