दो माताओं के कोख से जन्मे थे महायोद्धा जरासंध
आलोक वर्मा
भारतवर्ष के इतिहास में मगध एवं मगधेश का स्थान गौरवपूर्ण रहा है। मगध साम्राज्य की प्रथम राजधानी होने का गर्व राजगीर को ही है, भारत के विगत वैभव की स्मृति को ताजा करने का श्रेय विशेष रूप से राजगृह को ही है। राजगृह प्रसिद्ध सम्राट जरासंध की ही राजधानी थी। राजगृह जो आज राजगीर के नाम से जाना जाता है तथा यह हमारी सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक भी है। जरासंध दो माताओं की कोख से जन्मा महायोद्धा थे। वे बहुत ही शक्तिशाली, प्रतापी व प्रतिभाशाली सम्राट थे। इनके सामने सारा भारतवर्ष नतमस्तक था। अनेक छोटी-छोटी रियासतों को एक छात्र के नीचे लाने का महान कार्य सर्वप्रथम सम्राट जरासंध ने ही किया था। इनके जन्म को लेकर बड़ी रोचक कथा प्रचलित है।
कहते हैं चंद्रवंशी नरेश वृहद्रथ की दो रानियों की कोख से आधे-आधे अंग मे वह जन्मे थे। इन अंगों को लोक लिहाज के डर से रानियों ने वन में फेंकवा दिया था। वहां की वनदेवी जरा ने दोनों अंगों को मिलाया तो देखते -देखते हंसता खेलता शिशु बन गया। जिसे लेकर जरा देवी ने मगध नरेश बृहद्रथ को सौप दिया। अपने पुत्र को जीवित देखकर मगध नरेश प्रसन्न हुए और पुरे मगध में खुशी की लहर दौर गई। राजा को बहुत दिनों के बाद महात्मा चंड कौशिक के आशिर्वाद से पुत्र रत्न की प्रप्ति हुइ थी । प्रजा भी बहुत खुश थे, सभी लोग आधी रात को ही राजा के दरबार पहुंचकर राजा को बधाई दी और सभी लोगों ने राजा से मुंह मीठा कराने को बोला। क्योंकि आधी रात को कोई पकवान नहीं बन सकता, इसलिए मगध नरेश ने सभी प्रजा से कहा जाओ मेरे रियासत में जितने भी गन्ना खेत मे लगा हुआ है, सभी लोग उसी से मुंह मीठा कर ले। तभी से जेठान पर्व के शुरुआत हो गई।
आज भी लोग इनके जन्म जयंती पर गन्ना खाने का रिवाज है ।यही शिशु आगे चलकर दस हजार हाथियों के बल वाला महायोद्धा बना। इनका जन्म जयंती मगध ही नहीं पुरे देश में जेठान के रुप में मनाया जता है। इस दिन लोग गन्ना चुस कर मुंह मिठा करते है और कराते है। खासकर चंद्रवंशी क्षत्रिय समाज के लोग बड़े धूमधाम से अपने- अपने घरों में इनकी जयंती मनाते हैं इस समाज के लोग इन्हें अपना कुलदेवता मानते हैं। इनके शासनकाल में राजगीर को सजाने संवारने में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनके राज्य में मगही भाषा ही राजभाषा हुआ करता था। मल युद्ध में इन्हें महारत हासिल था। यह अपने रियासत में जगह जगह लोगों के लिए कुश्ती खेलने का अखाड़ा बनवाया था। महाभारत काल में जरासंध और भीम के बीच 18 दिनों तक मल युद्ध हुआ था। वो अखाड़ा आज भी राजगीर में अवस्थित है, जिसका मिट्टी आज भी दूध की तरह सफेद है। कहा जाता है कि इस अखाड़े को जरासंध दूध से पटाया करते थे, जो आज भी देखने को मिलता है। ऐसे महान शासक को देश ने उचित सम्मान आज तक नहीं दिया। कई संकीर्ण विचारों के साहित्यकारों ने इन्हें महाभारत का खलनायक बनाकर पेश किया है जो कहीं से जायज नहीं ठहराया जा सकता।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













