JAUNPUR NEWS : सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण
विपिन मौर्य एडवोेकट
मछलीशहर, जौनपुर। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने चिकित्सा कर्मियों की उपस्थिति देखी। उसके बाद अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे बने डेंगू वार्ड का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। वे करीब 20 मिनट तक अस्पताल में रहीं।
इस दौरान उन्होंने लेबर रूम और वार्ड में भर्ती मरीजों को भी देखा और उनसे अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। चिकित्सा अधीक्षक डा. विशाल सिंह यादव ने उन्हें अस्पताल के वर्तमान सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान स्टॉप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













