पति ने पत्नी का घोंटा गला
श्याम सुंदर पांडेय
कैमूर (बिहार)। सुमन को क्या पता था कि जिस हाथ से पति सिंदूर मांग में भरा था उसी हाथ से गला घोट हत्या कर देगा। मां बिलख रही थी कह रही थी कि अभी शादी के एक साल भी नहीं हुए थे ससुराल गई बिटिया अभी मायके भी नहीं दुबारा घर वापस नहीं आई थी। विधाता की कृपा को क्या कहा जाए मैं अपनी पुत्री का मृतक मुख देख रही हूं इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा। रुदन के क्रंदन से सारा थाना परिसर में उपस्थित लोगों की आंखें नम थी। बता दें कि यह मामला दुर्गावती थाना क्षेत्र के कलवरिया गांव की है जहां दहेज को लेकर के एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतका के माता के द्वारा दुर्गावती थाने में 9 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
मृतका दुर्गावती थाना क्षेत्र के कलवरिया गांव निवासी मंटू राम की पत्नी सुमन देवी उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के भेरिया गांव निवासी रामविलास राम अपनी पुत्री सुमन देवी उम्र 20 वर्ष की शादी बिगत 15 मई 2022 को थाना क्षेत्र के कलवरिया गांव निवासी मदन राम के पुत्र मंटू राम के साथ धूमधाम के साथ किए थे । शादी के बाद से ही परिवार में अनबन चल रहा था। इसी बीच शनिवार को फोन से सूचना मिली की सुमन देवी की मौत हो गई है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके के लोगों के द्वारा हत्या की आशंका जताई गई। इसके बाद इसकी सूचना दुर्गावती पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। वही पुलिस के द्वारा इस मामले मे पांच लोगो को हिरासत मे लेकर पूछ ताछ किया जा रहा है। पुलिस के अनुसंधान के क्रम से ही पता चलेगा कि असली हत्यारा कौन है जबकि देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसका गला दबाकर हत्या किया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













