डीआरएम ने गाजीपुर सिटी स्टेशन व प्रशिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने शनिवार को वाराणसी मण्डल गाजीपुर सिटी स्टेशन एवं क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा चल रहे विकास कार्यों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम वरिष्ठ मंडलीय अधिकारियों के साथ वाराणसी सिटी–गाजीपुर सिटी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए पूर्वाह्न गाजीपुर सिटी स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, वाटर बूथ सहित अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्लेटफॉर्म पर पंखे एवं वॉटर कूलर लगाने के निर्देश दिये, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के अंतर्गत चल रहे गाजीपुर सिटी स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा किया। उन्होंने शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही परिचालन व्यवस्था,सुरक्षा उपकरणों और स्वच्छता की स्थिति का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। डीआरएम ने स्टेशन पर स्वच्छ लिनन आपूर्ति के लिए स्थापित मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री तथा सीनियर सेक्शन कार्यालय (कार्य) का भी निरीक्षण किया और रख-रखाव को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
इसके पहले उन्होंने वाराणसी सिटी–गाजीपुर सिटी रेलखंड के सैदपुर भीतरी स्टेशन यार्ड में किमी 165/37 पर स्थित समपार संख्या 3S/T का सुरक्षा निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात गेटमैन मनोज कुमार के सुरक्षा ज्ञान का परीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने गाजीपुर स्थित क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान का भी दौरा किया। यहां उन्होंने संस्थान के आवासीय एवं खेल परिसर का निरीक्षण करते हुए अशोक के पौधे का रोपण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य पवन मिश्रा के साथ क्लास रूम, E1 मॉडल रूम, लोको पायलट, स्टेशन मास्टर एवं ट्रेन प्रबंधक प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा प्रयोगशाला कक्षों का निरीक्षण किया और प्रशिक्षु कर्मचारियों का ज्ञान भी परखा। संस्थान की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर डीआरएम ने क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान को 20,000 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सौरभ राठौर, मंडल परिचालन प्रबंधक रमेश पाण्डेय, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



