गोंडा में आठवें पोषण पखवाड़ा का हुआ शुभारम्भ
तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को आठवें पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ जिसका उद्घाटन आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन तथा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।
इस मौके पर विभिन्न स्वयं सहायता समूहों एवं जिला कार्यक्रम विभाग द्वारा पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण विषयक स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए। कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म की गई जिसमें उन्हें पोषण किट प्रदान कर स्वस्थ मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आयुक्त ने कहा कि पोषण पखवाडा जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अपेक्षा कियाकि वे कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर नियमित रूप से बच्चों का वजन एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए तथा कुपोषित बच्चों की पहचान कर विशेष देखभाल सुनिश्चित की जाए। साथ ही घर-घर जाकर महिलाओं को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाय।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे जिससे कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे। मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुये कहा कि सरकारी योजनाओं से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



