मण्डी में गेहूं खरीद हवा—हवाई, विधायक लोकेन्द्र ने निरीक्षण करके लगायी फटकार
बैनर न लगे होने पर जतायी नाराजगी, एसडीएम को कार्यवाही के लिये दिये निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी। किसान के गेहूं की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदने को लेकर मंडी परिसर में 17 केंद्र खोलें गए थे। खरीद का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे विधायक ने कई सेंटर के बैनर लगे न मिलने पर आपत्ति जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अचानक गाड़ी छोड़ पैदल मंडी परिसर में पहुंच गए और गेहूं की खरीद व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। कई केंद्र प्रभारी द्वारा बैनर लगे न होने पर भड़क गए और एसडीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
मार्केटिंग इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया 17 दिन में 6 हजार कुंतल से अधिक गेहूं की खरीद की जा सकती है। पर्याप्त वारदाना न मिलने पर खरीद प्रभावित हो रही है कोटेदार से मिले बोरों में खरीद की जा रही है। सूत्रों से पता चला कि यूपी में बारदाना का टेंडर तक नहीं हुआ है जिसकी प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में खरीद की प्रक्रिया धीमी होने के चलते किसान औने पौने दामों में आढ़ती के यहां बिक्री कर आगे की तैयारी में लग गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



