श्रमिकों के आन्दोलन की खबर पर एसडीएम—सीओ पहुंचे फैक्ट्री
सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार सुबह से गेट पर तैनात रहे पुलिसकर्मी
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर, हमीरपुर। बहुराष्ट्रीय कंपनी में श्रमिकों के मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट में हंगामा करने वाले श्रमिकों से माफीनामा लिखवाकर उन्हें प्रवेश दिया गया। मीडिया में खबर आने के बाद शुक्रवार को एसडीएम सदर व सीओ सदर ने फैक्टरी पहुंचकर प्रबंधन से बात की। वहीं आंदोलन करने वाले कर्मियों को अधिकारियों के आने के पहले फैक्ट्री से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया जिससे अधिकारी उनसे बात ही नहीं कर सके। बृहस्पतिवार को एचयूएल एवं यूआईएल में ठेकेदारों के अंडर में लगे श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर कार्य बहिष्कार करते हुए मजदूरी बढ़ाए जाने की मांग के साथ कैंटीन में भोजन व्यवस्था तथा मोबाइल पर लगाई गई रोक को समाप्त करने की मांग की थी। श्रमिकों की इस बात को मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसका असर शुक्रवार को दिखाई दिया। सुबह से गेट नंबर दो में पुलिसकर्मी तैनात कर श्रमिकों पर नजर बना कर रखी गयी। वहीं दोपहर बाद एसडीएम सदर अभिषेक कुमार एवं सीओ सदर राजेश कमल फैक्टरी पहुंचे लेकिन इन दोनों अधिकारियों के आने के पहले ही आंदोलन करने वाले श्रमिकों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया जिससे अधिकारी प्रबंध तंत्र से वार्ता करने के बाद वापस लौट गये। दोनों अधिकारी मीडिया से बचते हुए गेट नंबर दो के बजाय गेट नंबर चार से निकलकर मुख्यालय वापस चले गये। वहीं मीडिया को फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मियों ने गेट नंबर दो पर ही रोके रखा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



