HomeTrendingजिलाधिकारी ने अहलाद नगर में संचालित एकता प्रेरणा लघु उद्योग का किया...

जिलाधिकारी ने अहलाद नगर में संचालित एकता प्रेरणा लघु उद्योग का किया किया निरीक्षण

  • जिलाधिकारी ने अहलाद नगर में संचालित एकता प्रेरणा लघु उद्योग का किया किया निरीक्षण

  • उत्पादन में वृद्धि करते हुये वितरण कार्य समयबद्ध रूप से कराने का दिया निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी पाण्डेय ने विकास खण्ड सिरसिया के अर्न्तगत ग्राम पंचायत अहलाद नगर (जनकपुर) में उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित ’एकता प्रेरणा लघु उद्योग’ पुष्टाहार उत्पादन इकाई का आकस्मिक निरीक्षण किया। समुचित बाल विकास योजना के तहत पूरक पोषण उत्पादों का निर्माण एवं वितरण किया जाता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने पुष्टाहार के उत्पादन, पैकेजिंग, डिलीवरी आदि की विधिवत जानकारी ली और समय से पुष्टाहार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देशित किया कि प्रतिदिन के उत्पादन में वृद्धि करते हुए वितरण कार्य समयबद्ध रूप से कराया जाए। साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, स्टॉक रजिस्टर अद्यतन रखा जाए एवं खाद्यान्न वितरण रजिस्टर प्रत्येक दिवस अपडेट किया जाए। उन्होंने उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देश दिए कि प्लांट को प्रतिदिन संचालित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा प्रतिदिन के उत्पादन की सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध करायी जाए। इस अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read