HomeTrendingबाल विवाह दण्डनीय अपराध: जिलाधिकारी

बाल विवाह दण्डनीय अपराध: जिलाधिकारी

  • बाल विवाह दण्डनीय अपराध: जिलाधिकारी

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि अक्षय तृतीया (आखा तीज) पर बाल विवाह करने की रूढ़िवादी परम्परा समाज में प्रचलित है जबकि किसी भी बालिका जिसने अपनी आयु 18 वर्ष पूर्ण न की हो एवं किसी भी बालक/युवा जिसने अपनी आयु 21 वर्ष पूर्ण न की हो, का विवाह कराया जाना प्रतिबन्धित है। बाल विवाह प्रतिषेध अनिधिनियम 2006 के अन्तर्गत बाल विवाह एक दण्डनीय अपराध है तथा बाल विवाह में प्रतिभाग करने वाले व्यक्तियों पर भी कानूनी कार्यवाही का प्राविधान किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया को मद़देनज़र रखते हुए बाल विवाह के रोकथाम हेतु प्रत्येक ग्राम सभा के ग्राम प्रधान व चौकीदार को जागरूक कर दिया जाये ताकि ऐसे मामलों की जानकारी हो सके। डीएम ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि अपने थाना क्षेत्रों में विवाह कराने वाली संस्थाओं, पुजारियों, पुरोहितो, मौलवी, काज़ियों से संवाद कर उन्हें जागरूक कर दें। थाना प्रभारी को यह भी निर्देशित किया गया कि अपने थाना क्षेत्र में जागरुकता अभियान भी संचालित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, प्रभारी एसजेपीयू/एएचटीयू, जिला प्रोबेशन अधिकारी व समस्त कार्मिक जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टाप सेन्टर बहराइच व स्वंयसेवी संस्था देहात व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read