HomeTrendingफार्मर आईडी के लिये प्रशिक्षित किये गये थोक व फुटकर उर्वरक विक्रेता

फार्मर आईडी के लिये प्रशिक्षित किये गये थोक व फुटकर उर्वरक विक्रेता

  • फार्मर आईडी के लिये प्रशिक्षित किये गये थोक व फुटकर उर्वरक विक्रेता

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना एग्रीस्टैक योजना के अन्तर्गत जनपद में कृषकों के किसान पहचान पत्र फार्मर आईडी बनाए जाने के उद्देश्य से तहसील सदर अन्तर्गत कार्यरत सभी थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के लिए कृषि भवन सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक विनय वर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रिया नंदा, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ सौरभ वर्मा एवं अपर जिला कृषि अधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
मुख्य राजस्व अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्ेश्य यह है कि समस्त थोक व फुटकर अपने प्रतिष्ठान से जुड़े सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनवा सके। शासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार बिना फार्मर रजिस्ट्री वाले किसानों को कोई भी उर्वरक विक्रेता 30 अप्रैल के बाद उर्वरक की बिक्री नहीं कर पायेंगे। उर्वरक विक्रेताओं को सुझाव दिया कि सहायक ऐप के माध्यम से अपने से जुड़े सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें।
उप निदेशक कृषि व जिला कृषि अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विक्रेताओं को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा विक्रेताओं के गोबाइल पर सहायक ऐप डाउनलोड कराया गया। प्रशिक्षण के उपरान्त डीडी एग्री ने विकास खंड महसी की ग्राम पंचायत एरिया का भ्रमण कर गंगोत्री फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के कृषक उत्पादक संगठन के समस्त सदस्यों को फॉर्म रजिस्ट्री बनवाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया तथा मोबाइल में सहायक ऐप डाउनलोड कराया गया। इस दौरान 22 कृषकों की फार्मर आईडी भी तैयार कराई गई। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री न बनवाने पर 30 अप्रैल से खाद बीज नहीं मिलेगा साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं के लाभ प्राप्त करने से आप वंचित हो सकते हैं। उन्होंने कृषकों को सुझाव दिया कि अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री (आईडी) बनवा लें।
इस अवसर पर नायाब तहसीलदार महसी हरिशंकर पटेल, एसडीओ शिशिर वर्मा, राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी महसी नीरज कुमार सहित अन्य कृषक एवं एफपीओ के सदस्यगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read