जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ट्रैक्टर ट्रालियों पर लगवाये रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप
यातायात नियमों का पालन करने के लिये आमजन को किये जागरूक
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अन्तर्गत कोहरे व धुंध से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश पांडेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने अन्य अधिकारियों के साथ पारले चीनी मिल परसेंडी के पेराई सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर गन्ना मिल में आने वाले कृषकों के ट्रैक्टर ट्रालियों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाते हुए मिल प्रबन्धन को निर्देश दिया कि गन्ना ढुलाई कार्य में लगे हुए सभी टैªक्टर ट्रालियों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवायें। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मौजूद किसानों व आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, बाईक राईडिंग करते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहनों को चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील किया। डीएम ने कहा कि यातायात सम्बन्धी नियमों की जनजागरूकता के माध्यम से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सकती है। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।











