HomeTrendingपुलिस महानिदेशक रेलवे ने जीआरपी थाने का किया निरीक्षण

पुलिस महानिदेशक रेलवे ने जीआरपी थाने का किया निरीक्षण

  • पुलिस महानिदेशक रेलवे ने जीआरपी थाने का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ कृष्ण भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को हरदोई रेलवे स्टेशन पर बने राजकीय रेलवे पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने हथियारों के रख—रखाव देखते हुये रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे इंतजामों की जानकारी लिया। उन्होंने जीआरपी थाने का निरीक्षण करते हुए कार्यालय में रजिस्टर आदि के रखरखाव को देखा। थाना प्रभारी अभिषेक पाण्डेय से रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुये कहा कि रेल यात्रियों की सुरक्षा में मुस्तैदी दिखाएं। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल उस पर कार्रवाई करें। यात्रियों को जहरखुरानी जैसी घटनाओं से बचाव की जानकारी दें। ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।

 

 

 

 

 

Must Read