HomeTrendingलखीमपुर खीरी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, प्रभारी प्रधानाध्यापक की हुई मौत

लखीमपुर खीरी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, प्रभारी प्रधानाध्यापक की हुई मौत

  • लखीमपुर खीरी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, प्रभारी प्रधानाध्यापक की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
लखीमपुर खीरी। जनपद में 22 अक्टूबर की सुबह एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। बेहजम ब्लॉक के संविलियन विद्यालय यंगपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक (इंचार्ज) के पद पर तैनात परमानन्द (46 वर्ष) का एक भीषण सड़क हादसे में असामयिक मौत हो गयी। इस दुखद खबर से पूरे शिक्षा विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखीमपुर शहर के पटेल नगर के निवासी 46 वर्षीय शिक्षक परमानन्द रोजाना की तरह सुबह अपने मोटरसाईकिल वाहन से विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान गोला रोड पर स्थित मनिकापुर तिराहे के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दीटक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें ओयल ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
शिक्षक परमानन्द जी एक बेहद कर्मठ और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वह लखीमपुर विकास क्षेत्र के संविलियन विद्यालय डिम्हौरा में कार्यरत सहायक अध्यापिका किरन सिंह जी के पति थे। पति-पत्नी दोनों ही शिक्षा जगत से जुड़कर बच्चों का भविष्य संवारने में लगे थे। इस हादसे ने उनके हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। परमानन्द जी के मौत की सूचना मिलते ही शिक्षक समाज, उनके सहयोगियों और परिचितों में भारी शोक है। शिक्षक समूहों पर लोग नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

 

 

 

 

Must Read