HomeTrendingकम्पोजिट विद्यालय सांगीपुर में हुई संकुल बैठक

कम्पोजिट विद्यालय सांगीपुर में हुई संकुल बैठक

  • कम्पोजिट विद्यालय सांगीपुर में हुई संकुल बैठक

तेजस टूडे सं.
सुशील तिवारी
तिलोई, अमेठी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी के निर्देशानुसार संकुल बैठक का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय सांगीपुर तिलोई में धीरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। विजय सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। संकुल बैठक पूर्व नोडल शिक्षिका शशि सिंह की उपस्थिति में हुई। पूर्व नोडल शिक्षिका शशि जी ने बैठक का संचालन करते हुये समस्त योजनाओं की जानकारियों से शिक्षकों को अवगत कराया। साथ ही बताया कि निपुण भारत के अन्तर्गत कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसे हम लोगों को पूर्ण निष्ठा व लगन से करना है और समय से निपुण लक्ष्य की प्राप्ति करना है। कार्य पुस्तिका भरने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा-परिचर्चा की गई।
बैठक में रजिया बानो, शुभ्रा सिंह, खुशबू जायसवाल, सहाना बानो एवं मीना सिंह ने सहायक सामग्री के माध्यम से पढ़ाने की में नवीन गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। धीरेन्द्र जी ने सभी शिक्षकों से अनुरोध किया कि जो कुछ भी यहां हम चर्चा- परिचर्चा में जो सीखते हैं, दो और जो भी परियोजना के दिशा-निर्देश हैं, उनका अक्षरश: पालन करें। शुभ्रा सिंह ने कहा आप सब अपने विद्यालयों में नन्हे-मुन्ने बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने का पूर्ण प्रयास करें। डायरी नियमित भरें,और पाठ योजना बनाकर ही शिक्षण कार्य करें। विजय सिंह ने कहा कि आप सब अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए पूर्ण निष्ठा एवं लगन से शिक्षण कार्य करें जिससे आपका मानव जीवन सार्थक हो सके।
बैठक में अमृता जायसवाल, आबिदा बानो, शालिनी सिंह, शिव लाल, प्रज्ञा तिवारी, कृष्णा कुमारी, शौकत अली, रामा देवी, कृष्णावती, दिनेश कुमार, राजकुमार जायसवाल, मीरा यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read