युवाओं की संकल्प शक्ति व राष्ट्रप्रेम भारत को बनायेगा विकसित देश
मुकेश तिवारी
झांसी। भारत विश्व का एक मात्र देश है जहाँ सर्वाधिक युवा शक्ति है। देश को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका बहुत अहम् होगी। युवाओं का राष्ट्रप्रेम और उनका जज़्बा देश को विकसित बनाएगा। यह विचार जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान में विषय पर आयोजित सेमिनार में विद्यार्थिओं ने रखे। संस्थान के बीए तृतीय वर्ष के छात्र रोहित ने विकसित भारत के लिए देश के युवाओं का मार्गदर्शन करने वाले सभी लोगों को एक प्लेटफार्म पर लाने का आह्वान किया। इसी कक्षा के छात्र अजय कुमार ने कहा कि देश के शिक्षण संस्थान और समाज की भूमिका भी अपरिहार्य है। बीए प्रथम वर्ष के छात्र सत्यम पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दिशा में पहल कर दी है और अब हम सब की बारी है। संस्थान के छात्र अंकेश गोस्वामी और शैलेन्द्र सिंह ने युवाओं को नैतिकता और सादगी भरा जीवन अपनाने के साथ देश के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प लिया। एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र हिमांशु ने अनुशासन और स्वाध्याय के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी विद्यार्थियों से इसे अपनाने के लिए कहा। बीए प्रथम वर्ष की शिरीन ने कहा कि अमृत काल में देश के पास विकसित बनने की अपर संभावनाएं हैं। एमए प्रथम वर्ष की दीक्षा कुशवाहा ने ज्ञान, शील और एकता के माध्यम से देश को विकसित बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर पत्रकारिता विभाग के समन्वयक डॉ जय सिंह, डॉ कौशल त्रिपाठी, डॉ राघवेंद्र दीक्षित, उमेश शुक्ला, डॉ अभिषेक कुमार, रजत अग्रवाल, शिवम, आदित्य, नैसी, शिरीन, कुलदीप सहित संस्थान के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














