HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अतुल वेलफेयर ट्रस्ट का स्थापना दिवस धूमधाम से मना

JAUNPUR NEWS : अतुल वेलफेयर ट्रस्ट का स्थापना दिवस धूमधाम से मना

JAUNPUR NEWS : अतुल वेलफेयर ट्रस्ट का स्थापना दिवस धूमधाम से मना

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। अतुल वेलफेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा स्थापना दिवस पर समारोह कार्यक्रम का आयोजन नगर के एक होटल में हुआ जिसका शुभारम्भ दीप प्रज्वलन से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या से आईं श्वेता राज सिंह एडवोकेट, अल्का गुप्ता वरिष्ठ समाजसेवी रहीं। समान समारोह कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा सम्मान, शिक्षक सम्मान, चिकित्सा सम्मान, पत्रकार सम्मान, सामाजिक संस्था सम्मान, ट्रस्ट परिवार सम्मान और लकी ड्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद धनंजय सिंह, अम्बुजानंद महाराज, अतुल वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह, समा किन्नर, पद्मिनी सिंह, डा. अंजु सिंह सहित तमाम ट्रस्ट के सहयोगी और समाजसेवी लोग उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व सांसद श्री सिंह ने कहा कि अतुल वेलफेयर ट्रस्ट एक ऐसा ट्रस्ट है जिसकी अध्यक्ष उर्वशी सिंह हैं। इनका पूरा परिवार मिलकर इस ट्रस्ट को चलाता है। जौनपुर में जो भी लोग सोसाइटी के लिए अच्छा कार्य करते हैं, चाहे वह डॉक्टर हो, समाजसेवी हो, पत्रकार हो, शिक्षक हो या फिर पर्यावरण से जुड़े लोग हो, ऐसे सभी लोगों का सम्मान करने का कार्य अतुल वेलफेयर ट्रस्ट परिवार करता है। उनको प्रोत्साहित करता है। सम्मानित करता है। ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि मैं अपने ट्रस्ट परिवार की तरफ से आए सभी लोगों का दिल की गहराइयों से स्वागत एवं सम्मान करती हूं। आप सब इस कार्यक्रम में आये, मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है। इस अवसर पर ट्रस्ट परिवार से राधिका सिंह, नागेंद्र सिंह, कंचन सिंह, रजत सिंह, कनक सिंह, पिंकी मौर्या, गुलाबी समिति अध्यक्ष बिट्टू किन्नर, आशीष श्रीवास्तव, डॉ अब्बासी, मीरा अग्रहरी सहित तमाम चिकित्सक, समाजसेवी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read