एनसीआर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बैठक का किया बहिष्कार
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झाँसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन ने ‘ऑल इंडिया रेलवे इंजीनियर्स फेडरेशन’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, जो काशी (वाराणसी) में आयोजित हुई, का विरोध करते हुए उसमें भाग नहीं लिया। यह बैठक अश्विनी वैष्णव द्वारा घोषित ‘रेलवे इंजीनियरों को ग्रुप बी का दर्जा देने’ के संदर्भ में बुलाई गई थी लेकिन एनसीआर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने इस बैठक में उचित प्रतिनिधित्व न दिए जाने पर नाराजगी जताई।
संघ के महासचिव आरके गुप्ता द्वारा जारी पत्र के अनुसार इस महत्वपूर्ण बैठक में एनसीआर के जोनल अध्यक्ष, जोनल महासचिव, कोषाध्यक्ष समेत अन्य प्रमुख पदाधिकारियों को आमंत्रित नहीं किया गया। एनसीआर जोन से एके त्यागी, एसके गुप्ता, बीसी यादव, राजेश पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, संजीव कुमार, डीआर पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक से बाहर रहे। महासचिव आरके गुप्ता ने कहा कि रेलवे बोर्ड द्वारा घोषित ग्रुप बी दर्जा एक स्वागत योग्य कदम है, लेकिन एनसीआर जैसे बड़े जोन को इस प्रक्रिया में नजरअंदाज किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे सुरक्षा समिति, कौशल प्रशिक्षण, एवं प्रमोशन नीति जैसे गंभीर मुद्दों पर इंजीनियरों के हितों की अनदेखी की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










