कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को किया गया याद
भारतीय सशस्त्र बलों के 527 जवानों ने जान देकर हासिल की थी जीत
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। राजकीय संग्रहालय झांसी में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कारगिल विजय दिवस भारत में हर साल 26 जुलाई को कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
युद्ध के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के 527 सैनिकों ने अपनी जान गंवाई थी। कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को कारगिल युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है। इस अवसर पर डॉ मनोज गौतम, उपनिदेशक सहित रिंकी श्रीवास्तव, बृजेश, अजय वर्मा, मनीष, महेंद्र श्रीवास, मिथिलेश, सौरभ आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














