मण्डलीय पेंशन अदालत का होगा आयोजन
मुकेश तिवारी
झांसी। आयुक्त झॉसी मण्डल की अध्यक्षता में आगामी 10 जनवरी 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में मण्डलीय पेंशन, अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस पेंशन अदालत में झॉसी मण्डल के जनपद-झॉसी, ललितपुर व जालौन स्थान उरई के समस्त राजकीय कार्यालयों से सेवानिवृत्त, मृत शासकीय कार्मिकों व उनके आश्रितों के लम्बित सेवानिवृत्तिक लाभ, दावों (यथा-पेंशन, उपादान, सामूहिक बीमा अवकाश का नकदीकरण, पेंशन पुनरीक्षण आदि) से सम्बन्धित वाद-पत्र, प्रत्यावेदन कार्यालय-अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, पुराना विकास भवन, कमिश्नरी कम्पाउन्ड, झॉसी मण्डल, झॉसी में व्यक्तिगत रूप से अथवा ई-मेल द्वारा 26 दिसंबर अपरान्ह 5 बजे तक अनिवार्य रूप से प्राप्त करा दे जिससें सम्बन्धित विभाग से उस पर तत्काल आख्या मांगी जा सके। इस प्रकार दिये जाने वाले वाद-पत्र/प्रत्यावेदन की एक प्रति सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष (जहाँ से कर्मचारी सेवानिवृत्त हुआ है) को अनिवार्य रूप से प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। पेंशन अदालत में किसी न्यायालय, शासन द्वारा निर्णीत तथा न्यायालय में विचाराधीन एवं नीतिगत मामलों (जैसा कि वाद पत्र के कमांक-16 पर इंगित है) से सम्बन्धित वाद पत्रों /प्रत्यावेदनों पर मण्डलीय पेंशन अदालत में कोई विचार नही किया जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














