फ्राड की गयी धनराशि पीड़ित के खाते में करवायी गयी वापस
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जनपद में चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने पीड़ित के खाते में 30 हजार रूपये वापस कराये।
मालूम हो कि सदर कोतवाली क्षेत्र के ललऊ खेड़ा गांव के रहने वाले अंकित साहू पुत्र अशोक साहू ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर विदेश मे फर्जी पार्सल पकड़े जाने को लेकर दो जनवरी को डरा—धमकाकर गूगल पे के माध्यम से 30 रुपए का फ्राड किए जाने का आरोप लगाया था। सदर कोतवाली की साइबर पुलिस टीम ने कार्यवाही कर पीड़ित के खाते में सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी। संपूर्ण धनराशि वापस खाते में आते पीड़ित के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। धनराशि मिलते ही पुलिस को बधाई दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














