बदायूं के नये जिला विद्यालय निरीक्षक बनाये गये लालजी यादव
डा. प्रवेश कुमार का अमरोहा के लिये हुआ है तबादला
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। शासन स्तर से बीते महीने की 15 जून को बदायूं के जिला विद्यालय निरीक्षक रहे डॉ प्रवेश कुमार का जिले से स्थानांतरण अमरोहा जनपद में कर दिया गया।
वे बदायूं मे बीते 4 वर्ष पूर्व 20 जुलाई 2021 को ट्रांसफर होकर आये थे जहां उनका कार्यकाल बदायूं में 4 वर्ष का रहा। शासन स्तर से अब बदायूं के जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव (PES) होंगे। बीते 15 जून को उनका ट्रांसफर फरुखाबाद जनपद से बदायूं DIOS पद पर कर दिया गया। लालजी यादव बदायूं से पूर्व जनपद फरुखाबाद में पिछले 3 वर्षों से BSA के पद पर तैनात थे। वे इसके पहले जनपद देवरिया में डायट प्रिंसिपल के पद पर भी तैनात ऱह चुके हैं। लालजी यादव मूलतः ग्रह जनपद आजमगढ़ जनपद के रहने वाले हैं। उन्होंने बदायूं में बीते 18 जून को अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिए हैं। बदायूं में उनकी DIOS पद पर प्रथम तैनाती है। लालजी यादव की प्राथमिकताएं जो शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाएं एवं कार्यक्रम होंगे, उन्हीं को सुचारु एवं प्राथमिकता के तौर पर ध्यान में रखकर कार्य करेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














