आमजन ने बतायीं समस्याएं, महापौर ने समाधान का दिया भरोसा

आमजन ने बतायीं समस्याएं, महापौर ने समाधान का दिया भरोसा

बड़ी देवकाली व सन्त कबीरनगर वार्ड में चला ‘नगर की सरकार आपके द्वार’ अभियान
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। हल्की बूंदाबादी के बीच नगर निगम का ‘नगर की सरकार आपके द्वार’ अभियान गुरुवार को जारी रहा। बड़ी देवकाली व संत कबीरनगर वार्ड में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी को अपने बीच पाकर आमजन ने न केवल समस्याएं गिनाईं, बल्कि अब तक किए गए विकास कार्यों के लिए आभार भी जताया।
महापौर ने नगर निगम की टीम के साथ भ्रमण कर नागरिकों से संवाद किया और विकास कार्य को लेकर उनके सुझाव भी लिये। सुबह के सवा 7 बजे देवकाली मंदिर पर नगर निगम की टीम एकत्र थी। यहां पार्षद सर्वजीत उर्फ छोटू, अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ यादव मौजूद थे। महापौर ने यहां स्थाई तौर पर सफाईकर्मी तैनात करने के निर्देश मुख्य सफाई निरीक्षक कमल कुमार को दिया। इसके बाद काफिला मंदिर के सामने गली की ओर चल पड़ा। महापौर को मोड़ पर नाली पर रखी गई पटिया टूटी दिखी। उन्होंने पटिया तत्काल बदलवाने की हिदायत दी। यहां नाली के जाम होने की समस्या नजर आई।
पार्षद सर्वजीत व देवकाली मंदिर से जुड़े राहुल पाठक के सुझाव पर रेलवे क्रासिंग से साकेतपुरी तक नाला निर्माण कराने का भरोसा दिया। अब तक काफिला शक्तिनगर कालोनी के पिछले हिस्से की ओर चल पड़ा। यहां लोगों ने बरसात में जलभराव की शिकायत दर्ज कराई। थोड़ा आगे बढ़ने पर बिजली के तार काफी नीचे लटके दिखे। महापौर ने तुरंत उसे सही कराने के लिए पत्राचार करने को कहा।
राधेश्याम तिवारी से महापौर से 35 साल पुरानी कालोनी में सीवेज सस्टिम न होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने इंटरलाकिंग की जगह सीसी मार्ग का निर्माण कराने की मांग उठाई जिस पर महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया। थोड़ा आगे बढ़ने पर सफाईकर्मी नालियों की सफाई और एंटी लार्वा का छिड़काव करने में तल्लीन दिखे। इस पर उन्होंने संतुष्टि जताई। अब तक नगर निगम की टीम संत कबीरनगर वार्ड के मोड़ पर पहुंच चुकी थी। यहां पार्षद चंदन सिंह व अन्य लोग खड़े थे। उन्होंने महापौर के सामने रैंप सही न होने का मसला उठाया।
महापौर ने रीडगंज से बड़ी देवकाली होते हुए दर्शननगर तक मुख्य मार्ग से जुड़ी गलियों के रैंप ऊंचा कराने का निर्देश सहायक अभियंता राजपति यादव को दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के नाले को तत्काल नालियों को जोड़ने की हिदायत देते हुये कहा कि बरसात के पहले जल बहाव की कमी दूरकर लेने की जरूरत है। पार्षद ने बछड़ा सुल्तानपुर में जलापूर्ति की समस्या उठाई जिस पर जलकल अभियंता जयकुमार को तुरंत कार्यवाही के लिए सद्यर्भित किया। ओवरब्रिज के नीचे मवेशी बंधी होने पर नाराजगी जताई और गोबर हटवाने को निर्देशित किया। आचार्य नरेंद्रदेव रेलवे स्टेशन के सामने निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया।
महापौर ने वजीरगंज में जल निकासी के लिए पाइप डालने, अधिवक्ता अरुण शुक्ल के घर के सामने टूटी नाली की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि विजय सिंह के आवास पर महापौर ने जनसुनवाई की। इस अवसर पर भाजपा नेता पूर्व पार्षद संग्राम सिन्हा, अनुभव जायसवाल, वीरेंद्र पांडेय, रतंजय मालवीय, उमेश सिंह, सुबोध चतुर्वेदी, सुनील चौरसिया, योगेंद्रनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।

——इनसेट——
पार्क की चहारदीवारी की मरम्मत के निर्देश
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि अंजनीपुरम वार्ड में स्थित पार्क की चारदीवारी टूटी दिखी और मुख्य द्वार पर कूड़ादान रखा दिखा। इस पर महापौर ने नाराजगी जताई और कूड़ादान हटवाने व चारदीवारी की मरम्मत के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि पार्क में दो गेट पर्याप्त है। इससे अधिक गेट बंद करा दें।

——इनसेट——
जांच में शुद्ध मिला पेयजल
अश्वनीपुरम कालोनी में एक घर से पानी मंगा कर जांच की गई। यहां पानी का टीडीएस 352 रहा जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक 600 से काफी कम रहा। यहां प्रतिमा उपाध्याय ने जल निकासी के लिए नाली निर्माण कराकर नाले से जोड़ने की अपेक्षा की। गायत्रीपुरम के अनिल तिवारी को टूटी नाली बनवाने का भरोसा दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA