जयेन्द्र कुमार ने सम्भाला नगर आयुक्त का कार्यभार
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। नगर निगम अयोध्या के नए नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने गुरुवार को यहां पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कार्यालय में मातहत अमले से मुलाकात कर उनका परिचय लिया और कार्य प्रणाली में सुधार के निर्देश दिए।
2018 बैच के आईएएस जयेंद्र महोबा जिले के निवासी हैं। इसके पहले वह मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर के पद पर कार्यरत थे। सेवाकाल के शुरुआती दौर में उन्होंने अयोध्या जिले में बतौर असिस्टेंट मजिस्ट्रेट कार्य किया था। वह बीकापुर में उपजिलाधिकारी का दायित्व संभाल चुके हैं। उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद विभागीय अधिकारी नगर निगम के अधिकारियों से मुलाकात करते हुये उनके दायित्व की बाबत जानकारी हासिल किया। इसके बाद अयोध्या धाम जाकर नगर निगम की सेवाओं से जुड़ी जानकारी हासिल की। इसके पहले यहां कार्यरत रहे नगर आयुक्त संतोष शर्मा का जिलाधिकारी महाराजगंज के पद पर स्थानांतरण हो गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






