HomeJaunpurएक बार फिर वक्फ की जमीन पर भू—माफियाओं ने किया कब्जे का...

एक बार फिर वक्फ की जमीन पर भू—माफियाओं ने किया कब्जे का प्रयास

एक बार फिर वक्फ की जमीन पर भू—माफियाओं ने किया कब्जे का प्रयास

पुलिस प्रशासन ने रूकवाया कार्य, जांच जारी
तेजस टूडे ब्यूरो
हसनैन कमर
जौनपुर। वक्फ संशोधन बिल संसद में पास होने के बाद कानून का रूप ले चुका है। ऐसे में जिले में भूमाफियाओं की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। ताजा मामला नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के हमाम दरवाजा स्थित वक्फ बिक्कानी बीबी 301ए अराजी नंबर 17 की जमीन पर रविवार की भोर में 4 बजे कब्जा करने का प्रयास एक बार फिर किया गया। हालांकि मुतवल्ली सै. मो. हसन नसीम ने तत्काल इसकी सूचना 112 से पुलिस को दी और शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा को भी इसकी सूचना देकर काम रोकवा दिया।
गौरतलब है कि इसके पहले 30 दिसंबर 2023 को भी कड़ाके की ठंड में सुबह बड़ी संख्या में मौजूद भू—माफियाओं ने इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास आधुनिक मशीन के जरिए बाउंड्री कराकर किया था। तब भी तत्कालीन जिलाधिकारी अनुज झा के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने इस कार्य को रोकवाते हुए जांच के आदेश दिए थे। शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने दोनों पक्षों को बुलाकर काम न करने का निर्देश दिया था लेकिन वक्फ संशोधन बिल जैसे ही कानून का रूप लिया। भू—माफियाओं की बेचैनी बढ़ गई और साजिश के तहत इन लोगों ने रविवार की सुबह हजारों की संख्या में ट्रैक्टर पर ईंटों को मंगाकर भोर में 4 बजे से जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया।
इस संबंध में मुतवल्ली सै. मो. हसन नसीम ने बताया कि यह जमीन वक्फ बोर्ड में दर्ज है। इसके पहले जिसने भी इस जमीन की रजिस्ट्री कराई, वक्फ बोर्ड के शिकायत पर शासन द्वारा जांच की गई और रजिस्ट्री को रद्द भी किया जा चुका है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर रात के अंधेरों में भू—माफिया इस जमीन पर कब्जा क्यों करना चाहते हैं? उन्हें कहीं यह डर नहीं सता रहा है कि यह जमीन समाज के कल्याण के लिए स्कूल, हॉस्पिटल या अन्य कार्यों में उपयोग के लिए तो नहीं किया जा सकता। ऐसे में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर भू—माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read