दबंगों ने युवक को पीटा, वीडियो वायल
राम प्रकाश गौतम
टूण्डला, फ़िरोज़ाबाद। स्थानीय क्षेत्र में दुकानदार द्वारा चौथ वसूली न देने पर करीब आधा दर्जन दबंगों ने दुकानदार को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों जमकर पीटा। आरोप है कि टूंडला क्षेत्र के ग्राम उसाइनी स्थित वैष्णो धाम मंदिर परिसर में घोष बाबू दुकानदार प्रसाद आदि की दुकान लगाए बैठा था। तभी ग्राम नागऊ निवासी पंच रिंकू भीमा राजेश कुकु और अपने दो अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर घोष बाबू की दुकान पर पहुंचे और चौथ मांगने लगे।
दुकानदार घोष बाबू ने जब चौथ देने से मना किया तो उक्त लोगों ने दुकानदार के 1700 रुपये लूट लिए और दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों और लात घुसों से जमकर पीटाई कर दिया। जातिसूचक शब्द बोलते हुए भद्दी भद्दी गालियां दी जिससे दुकानदार के शरीर पर काफी चोटें आई है। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। वहीं लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी लोग मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित थाना टूंडला पहुंचा जहां उसने घटना की लिखित शिकायत दी है। वहीं पुलिस घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












