संघ की शाखा समाज की चेतना का केंद्र बिन्दु: राहुल
नानकपुरा सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आचार्य नगर का शाखा संगम कार्यक्रम सम्पन्न
राजेश कुमार श्रीवास्तव
अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या महानगर के आचार्य नगर का शाखा संगम कार्यक्रम गुरुनानकपुरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। जिसमें नियमित शाखा आने वाले स्वयंसेवकों के साथ साथ समाज के अन्यान्य गणमान्य नागरिक बंधु उपस्थित रहे।
शाखा संगम कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए अयोध्या महानगर के सह कार्यवाह राहुल ने कहा कि संघ की शाखाएं समाज के चेतना का केंद्र बिन्दु है जो कि समाज की सुप्त शक्ति के जागरण का कार्य कर रही है। शाखा से निकलकर समाज जीवन में स्वयंसेवक आदर्श प्रस्तुत करें और सक्षम स्वयंसेवक स्थानीय स्तर पर योजनाब्ध तरीके से हर परिवार से सम्पर्क कर संघ की विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करें।
शताब्दी वर्ष 2025 की तैयारी के लिए भी अभी से जुटने का आह्वान करते हुए सह महानगर कार्यवाह ने कहा हर बस्ती में दो-दो शाखाएं चलाने का लक्ष्य लेकर कार्य करने की आवश्यकता है। शाखा संगम कार्यक्रम में नगर संघ चालक सुभाष जी, नगर विस्तारक उमेश जी, शिवम जी, अमन जी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह विवेक अमलानी ने किया। लोहिया नगर में विश्वविद्यालय मैदान पर 10 शाखाओं, मानस नगर में परमहंस महाविद्यालय में 5 शाखाओं का, माधव नगर की 5 शाखाओं का क्षत्रिय बोर्डिंग मैदान में,रामलला नगर के 6 शाखाओं का तुलसी उद्यान में, विवेकानंद नगर के गांधी पार्क सिविल लाइन में 3 शाखाओं का शाखा संग़म कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। शेष नगर अगले रविवार को अपने नगर का शाखा संगम कार्यक्रम सम्पन्न करेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











