HomeRajasthanप्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पधारे श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर अनन्त श्री विभूषित...

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पधारे श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पधारे श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज

अजय पाण्डेय
राजस्थान। श्री कोटेश्वर धाम गुड़ानाल, बाड़मेर (राजस्थान) में आयोजित श्री पार्वतेश्वर महादेव एवं श्री पंचमुखी हनुमान जी महाराज के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पधारे श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज के पावन सानिध्य में देव विग्रहों का सम्पूर्ण वैदिक विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की गई|

इस अवसर पर आयोजित धर्म मंच से विशाल पण्डाल में उपस्थित हजारों सनातन धर्मावलम्बियों को अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव की यहाँ प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है और यह भी बहुत ही अच्छा संयोग ही है कि आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व भी है|

महाशिवरात्रि एक अवसर और संभावना है, जब आप स्वयं को हर मनुष्य के भीतर बसी असीम रिक्तता के अनुभव से जोड़ सकते हैं जो सारे सृजन का स्रोत है| एक ओर भगवान शिव संहारक कहलाते हैं तो दूसरी ओर वे सबसे अधिक करुणामयी भी हैं| वे बहुत ही उदारदाता हैं| यौगिक गाथाओं में भगवान शिव अनेक स्थानों पर महाकरुणामयी के रूप में सामने आते हैं| उनकी करुणा के रूप विलक्षण और अद्भुत रहे हैं| इस प्रकार महाशिवरात्रि कुछ ग्रहण करने के लिए भी एक विशेष रात्रि है|

पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि आप इस रात में कम से कम एक क्षण के लिए उस असीम विस्तार का अनुभव करें, जिसे हम शिव कहते हैं| यह केवल एक नींद से जागते रहने की रात भर न रह जाए, यह आपके लिए जागरण की रात्रि होनी चाहिए| चेतना व जागरूकता से भरी एक रात| सनातन धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि महाशिवरात्रि का व्रत करने वाले साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है|

यह जगत में रहते हुए मनुष्य का कल्याण करने वाला व्रत है महाशिवरात्रि| इस व्रत को रखने से साधक के सभी दुखों, पीड़ाओं का अंत तो होता है। साथ ही मनुष्य की समस्त अभिलाषायें एवं मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है| शिवरात्रि माह का सबसे अंधकारपूर्ण रात्रि होती है| महाशिवरात्रि का उत्सव मनाना ऐसा लगता है, मानो हम अंधकार का उत्सव मना रहे हों| कोई तर्कशील मन अंधकार को नकारते हुए, प्रकाश को सहज भाव से चुनना चाहेगा परन्तु शिव का शाब्दिक अर्थ ही यही है, ‘जो नहीं है’| जो है’, वह अस्तित्व और सृजन है|

उन्होंने कहा कि ‘जो नहीं है’, वह शिव है। ‘जो नहीं है’, उसका अर्थ है, यदि व्यक्ति अपनी आँखें खोल कर आस—पास देखें और उसके पास सूक्ष्म दृष्टि है तो वह बहुत सारी रचना देख सकेगा| यदि व्यक्ति की दृष्टि केवल विशाल वस्तुओं पर जाती है तो वह देखेगा कि विशालतम शून्य ही अस्तित्व की सबसे बड़ी उपस्थिति है| कुछ ऐसे बिन्दु, जिन्हें हम आकाशगंगा कहते हैं, वे तो दिखाई देते हैं परन्तु उन्हें थामे रहने वाली विशाल शून्यता हमें दिखाई नहीं देती|

इस विस्तार, इस असीम रिक्तता को ही शिव कहा जाता है। इसी सन्दर्भ में शिव यानी विशाल रिक्तता या शून्यता को ही महादेव के रूप में जाना जाता है| इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि कल्याण राज्यमन्त्री कैलाश चौधरी सहित अनेकों गणमान्य महानुभाव, सन्त महापुरुष धर्म मंच पर उपस्थित थे| पूरा कार्यक्रम श्री महन्त योगीराज स्वामी सत्यम् गिरि जी महाराज के सफल संयोजन में सम्पन्न किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read