HomeArticleकिताबें चुप हो जायेंगी

किताबें चुप हो जायेंगी

किताबें चुप हो जायेंगी
बड़े बूढ़ों से..और…गुरुजनों से भी
बचपन से ही सुनता आया हूँ…
किताबें बोलती हैं,
ज्ञानचक्षु खोलती हैं,
अहसास कराती हैं…इतिहास का,
सभ्यता के विकास का,
प्रगति के संघर्ष का,
मानव के उत्कर्ष का,
किताबें मन में सृजन करती हैं,
उत्साह का…प्रेम का…..
परिहार करती हैं…..अवसाद का
मेल कराती हैं…..भावनाओं का
मन की गाँठे खोलती हैं….
जब भी बोलती हैं,
कुछ अच्छा ही बोलती हैं….
इसीलिए किताबों को कहा गया
मानव का सच्चा मित्र….
इधर विकास के दौर में,
किताबें सोशल मीडिया पर है…
पन्ना उलट-पलट कर
पढ़ने का भाव खत्म है…..
कुछ पन्नों को पढ़कर,
पन्ना मोड़ देना और फिर…
कुछ देर बाद…वहीं से…
शुरू करने का आनंद नहीं है
पेन से रेखांकित करने का,
भाव भी भूल गए हैं हम….
पहले पढ़ने के लिए,
किताबों की छीना-झपटी भी
अब नहीं रह गई है….
विमर्श,आलोचना,टिप्पणी तो अब
बीते जमाने की बात हो गई है,
जमीनी हकीकत से बहुत दूर
निरर्थक और नादान टिप्पणियाँ…
आहत कर रही हैं,
लेखक की भावनाओं को…..
विश्लेषण-व्याख्या का तो
दरवाजा ही बंद है…..
आज के दौर में…
सबसे बड़ी बात तो यह है कि
पाठकों की आँख और जेब….!
दोनों बंद हो गई हैं….साथ ही…
किताबों की दुकानें भी,
लगभग बंद हो गई हैं…..
यह तो चिंता का विषय है मित्रों…
सोचिए….कहीं ऐसा तो नहीं कि
आने वाले समय में,
किताबें चुप हो जाएंगी….
सोचिए….कहीं ऐसा तो नहीं कि
आने वाले समय में,
किताबें चुप हो जाएंगी….
रचनाकार—— जितेन्द्र दुबे
अपर पुलिस अधीक्षक
जनपद-कासगंज

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read