Homeकौशाम्बीओवरलोड वाहन तोड़ रहे करोड़ों की सड़कें, जिम्मेदार खामोश

ओवरलोड वाहन तोड़ रहे करोड़ों की सड़कें, जिम्मेदार खामोश

ओवरलोड वाहन तोड़ रहे करोड़ों की सड़कें, जिम्मेदार खामोश

पवन मिश्र
कौशाम्बी। जिले में ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग का नियंत्रण नहीं रह गया है। यही कारण है कि दिन रात सड़कों पर ओवरलोड वाहन दौड़ते रहते हैं, जिनसे करोड़ों रुपए की लागत से बनाई गई सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग ओवरलोड वाहनों के न चलने संबंधी चिट्ठी परिवहन विभाग को लिखता है, तो उसे कोई तरजीह नहीं दी जाती है।

इन सड़कों पर चलते हैं ओवरलोड वाहन मंझनपुर क्षेत्र के महेवाघाट पश्चिम शरीरा, सराय अकिल, पिपरी करारी, कोखराज, सैनी, कड़ाधाम आदि थाना क्षेत्र से होकर रात दिन गुजरते हैं इन थाना क्षेत्र के पश्चिम शरीरा से कटरी मार्ग ओवरलोड बालू लदे वाहनो के चलने से पूरी तरह से ध्वश्त हो चुका है जिससे आए दिन राहगीर सडक पर गिरकर चोटिल हो रहे है।

रोड पर ओवरलोड वाहन चलते हैं। इन सभी मार्गों पर बालू से भरे ट्रक और ट्रैकटर बालू लदे ओवरलोड ट्रक रात के समय बालू से भरे वाहन कौशांबी के अलावा प्रतापगढ ,अमेठी,सुल्तानपुर,रायबरेली, इलाहाबाद आदि जिलो मे जाते हैं जबकि बालू से भरे वाहन मुख्यालय से होकर ही गुजरते जाते हैं। ओवरलोड वाहनों के चलने से करोड़ों रुपए की सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़कों के रख रखाव की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग के पास है इसलिए विभाग की ओर से संबंधित विभागों को समय-समय पर पत्र जारी कर सड़कों पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा जाता है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने बताया कि संबंधित विभागों के सहयोग से ही सड़कों पर ओवरलोड वाहनों को चलने से रोका जा सकता है और इस संबंध में समय-समय पर पत्र भी भेजे जाते रहे हैं।

खनन विभाग भी बालू लदे ओवर लोड वाहनो पर न ठोस कार्रवाई नही करता है वही तत्कालीन जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने ओवर लोड बालू लदे वाहनों की रोकथाम हेतु रिटायर्ड सैनिकों का एक सचल दल बनाकर हर पॉइंट पर तैनात किया गया था जिनके द्वारा ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को रोककर उनके खिलाफ कार्यवाही करने का आदेश दिया गया था लेकिन मौजूदा समय में जिलाधिकारी द्वारा बनाए गए सचल दल भी इन ओवरलोड वाहनों को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। सड़कों पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई परिवहन विभाग करनी चाहिए। क्षेत्र में ओवरलोड वाहन सड़कों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं इनके खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई नहीं होती है। एआरटीओ शंकर सिंह ने बताया कि एक टीम जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करती है और यह अभियान क्षेत्रों में भी चलता है और समय समय पर ओवरलोड वाहनो के खिलाफ कार्यवाही की जाती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read