JAUNPUR NEWS : मानव आध्यात्म सेवा का छठवां वार्षिकोत्सव सम्पन्न
बृजेश उपाध्याय
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बीरी समसुद्दीनपुर गाँव में स्थित प्रेमानंद विहार आश्रम शनिवार को मानव आध्यात्म सेवा का छठवा वारिषकोत्सव व द्वितीय मेले का आयोजन किया गया। आयोजक पृथुदास ने बताया कि कार्यक्रम सत्संग कीर्तन भजन प्रवचन व विद्यालय के बच्चों का सांस्कृतिक प्रतियोगिता का कार्यक्रम व गरीबों को इस ठंड से बचने के लिए 50 कम्बल व 100 गीता की पुस्तिका वितरित किया गया।
ज्ञान गर्न्थो व दवा हम एक मानव व एक धरतीवासी कैसे बने अपने अंदर के गुण कला स्वभाव को कैसे जागृत के श्रेष्ठ बने आदि पर चर्चा हुई। सैकड़ो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौकेपर हीरा लाल मौर्य, सेवामुक्त चीफ फर्माशिष्ठ संत कन्हैया, ओम प्रकाश निगम, भगवती प्रसाद मौर्य, प्रबंधक हरिश्चंद्र मौर्य, प्रधानाचार्य रामप्रेम भारती, शशिकला मौर्य, बंदना मौर्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











