HomeTrendingएएसपी ने कार्यालय का किया निरीक्षण

एएसपी ने कार्यालय का किया निरीक्षण

  • एएसपी ने कार्यालय का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय की विभिन्न शाखाओं- प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, वाचक शाखा, शिकायत प्रकोष्ठ, आईजीआरएस शाखा, पासपोर्ट शाखा, जनसूचना/ RTI शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ एवं सोशल मीडिया सेल का भ्रमण किया गया। अभिलेखों का अवलोकन कर उनके अद्यतन हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।

दिये गये मुख्य दिशा-निर्दे
कार्यालय में अनुशासन एवं समयबद्धता: कार्यालय में नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों लिपिकों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने कार्यों का निष्पादन करने एवं आगंतुकों के साथ शिष्ट एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया। IGRS एवं शिकायत निस्तारण आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, जनसुनवाई से प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए। डिफॉल्टर होने से बचने हेतु प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए। अभिलेखों का रख-रखाव कार्यालय के समस्त अभिलेखों को व्यवस्थित, अद्यावधिक एवं सुरक्षित रखने तथा फाइलों के उचित रख-रखाव हेतु निर्देशित किया गया। कार्यालय परिसर की साफ-सफाई कार्यालय परिसर एवं शाखाओं में साफ-सफाई रखने एवं आगंतुकों के बैठने हेतु उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

 

 

 

 

Must Read