HomeTrendingसाड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला युवक का शव

साड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला युवक का शव

  • साड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला युवक का शव

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बाबा खेड़ा गांव निवासी अमित (22) पुत्र रामलोटन मजदूरी करता था। बड़े भाई बबलू ने बताया कि शुक्रवार सुबह घर से तीन सौ मीटर दूर पुत्ती यादव की आम की बाग में साड़ी के फंदे से भाई का शव लटका मिला। खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटकता देख हम लोगों को बताया तब घटना का पता चला। पुलिस जांच करने गई तो पिता ने बताया कि बेटा शराब का लती था जो भी कमाता उसी में उड़ा देता था। गुरुवार रात को घर में खाना खाया फिर टहलने की बात कहकर घर से निकला था, रात में घर नहीं लौटा, हम लोगों ने तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार शव फंदे से लटका होने का पता चला। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था, अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, उसमें हैंगिंग की बात सामने आई है। परिजनों ने शराब का लती बताया, कोई आरोप नहीं लगाया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read