हथियाराम में ठगों का आतंक
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। जनपद के भुड़कुडा कोतवाली थाना क्षेत्र के हथियाराम पोस्ट बुढांनपुर निवासी प्रार्थी रामदरस राजभर पुत्र कपिलदेव राजभर ने आरोप लगाया है कि गैस एजेंसी का पता बताते हुए 2 लोग आए और मुझे प्रार्थी के माताजी और पत्नी से बोले कि मैं गैस एजेंसी भुड़कुड़ा से आया हूं। सिलेंडर दे दीजिए मोदी जी के अभियान में जिनका नाम सेलेक्ट किया गया है उन्हें फ्री में गैस दिया जा रहा है। गैस एजेंसी की गाड़ी बाहर गांव में खड़ी है। गांव में आने के लायक रास्ता नहीं है। वहीं से सब का गैस सिलेंडर बाईक से ही वितरण किया जा रहा है।
आप पासबुक और आधार निकाल के रखिए हम लेकर आ रहे हैं। सुरक्षित घर तक पहुंचाया जा रहा है। जिसके बाद हम लोगों ने उसे गैस सिलेंडर दिया। वे बाइक से आये थे। जिस पर सिलेंडर लादे और गांव के बाहर लेकर जाने लगे। मैं वहीं पासबुक और आधार कार्ड निकाल कर खड़ा था। कुछ समय बीत जाने पर मुझे संदेह हुआ तो मैं गांव के बाहर आया जहां किसी का कोई पता नहीं था। तब मुझे आभास हुआ कि मैं ठगी का शिकार हो गया हूं। भुड़कुड़ा थाने पहुंचकर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












