Homeअम्बेडकर नगरकार की टक्कर से दो युवकों की हुई मौत

कार की टक्कर से दो युवकों की हुई मौत

कार की टक्कर से दो युवकों की हुई मौत

ग्रामीणों ने शव रखकर किया रोड जाम
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। थाना अंतर्गत हाजीपुर कालेपुर महुवाल सम्पर्क मार्ग पर रविवार की रात कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए तीन युवकों में राम नयन राजभर की जहां अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं सोमवार को दूसरे युवक शैलेंद्र का शव घर पर आते ही घर में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह मालीपुर अकबरपुर रोड पर स्थित हाजीपुर गांव के पास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। जानकारी के अनुसार आनन-फानन में मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी जलालपुर हरिशंकर लाल एवं क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने दल—बल के साथ पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर कर जाम को छुड़वाया तथा शव को दाह संस्कार करने के लिए भिजवाया। तब जाकर प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस महसूस किया। रात हरिपालपुर स्थित पंचायत भवन के सामने रोड के किनारे बाइक खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे तीन युवकों के एक कार की चपेट में आने से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जिसमें राम नयन राजभर की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई जबकि शैलेंद्र राजभर एवं अजय राजभर को प्राथमिक उपचार देकर ट्रामा सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया। दुर्घटना में घायल अजय कुमार ट्रामा सेंटर से रिफर कराकर अकबरपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। उप जिलाधिकारी हरिशंकर लाल ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के साथ ही अन्य सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पुलिस शीघ्र ही कार्यवाही करेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read