HomeGorakhpurमहागठबंधन ने संयुक्त रूप से मोहन प्रसाद गुप्ता को घोषित किया प्रत्याशी

महागठबंधन ने संयुक्त रूप से मोहन प्रसाद गुप्ता को घोषित किया प्रत्याशी

महागठबंधन ने संयुक्त रूप से मोहन प्रसाद गुप्ता को घोषित किया प्रत्याशी

महासभा ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व नीतीश कुमार को दी बधाई
अजय जायसवाल
गोरखपुर। बिहार विधानसभा उपचुनाव में 101 विधानसभा गोपालगंज से महागठबंधन ने संयुक्त रूप से मोहन प्रसाद गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, महागठबंधन नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री तेज प्रताप यादव, महागठबंधन के सभी सुप्रीमो के प्रति अखिल भारतीय जायसवाल सर्व-वर्गीय महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से बधाई एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की विषम परिस्थितियों में वैश्य समाज के नेता मोहन प्रसाद गुप्ता (कलवार) के प्रति विश्वास के साथ चुनावी मैदान में उतारा है।

आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि मोहन प्रसाद गुप्ता चुनाव जीतकर महागठबंधन को विधानसभा में अंकों की इजाफा बढ़ोतरी होगी तथा देश में भी महागठबंधन के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की सफलता में एक कड़ी जुड़ जायेंगी जो मिल का पत्थर साबित होगा। उत्तर प्रदेश में भी प्रभाव पड़ेगा उक्त बयान अखिल भारतीय जायसवाल सर्व-वर्गीय महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी। जायसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश महासभा की तरह से स्वागत अभिनन्दन है कि आप लोगों ने जो विश्वास किया है उत्तर प्रदेश का बार्डर होने के कारण भी हर स्तर से सहयोग जायसवाल महासभा करेगी।

ध्रुवचंद जायसवाल ने स्मरण कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबन्दी, जीएसटी, कोरोनावायरस के समय दुकान-बन्दी एवं आनलाइन व्यापार करने की छूट विदेशी कंपनियों को अनेक रियायत देकर छोटे मझोले व्यापारियों को आर्थिक रूप से कमरतोड़ दी है। अच्छे दिन आयेंगे किन्तु कुछ कारपोरेट घरानों के लिए अच्छे दिन है। उनकी पूंजी बाढ़ की पानी की तरह बढ़ा किन्तु अन्य उद्योगपतियों और व्यापारियों की पूंजी बढ़ने के बजाय घट रही है। केन्द्र सरकार इनकी भी पूंजी बढ़ने की फार्मूला बता देना चाहिए ताकि इनके भी अच्छे दिन आ जाय। पिछड़े दलित आदिवासी के गरीब लोगों को भी ईडब्लूएस की तरह केन्द्र सरकार आरक्षण देने की घोषणा करनी चाहिए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read