तहसीलदार ने 10 बीएलओ का एक दिन का वेतन काटा
7 पर दण्डात्मक कार्यवाही करते हुये शिकायती पत्र एसडीएम को सौंपा
उस्मान अली
टूंडला, फिरोजाबाद। स्थानीय तहसील सभागार में तहसीलदार टूंडला की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक का आयोजन किया गया। बीएलओ की बैठक का आयोजन तहसील सभागार टूंडला में तहसीलदार टूंडला डा. संतराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस दौरान तहसीलदार टूंडला ने बताया कि बीएलओ की बैठक ली गई थी जिसमें दस बीएलओ का एक दिन का वेतन काटा गया है। तथा बैठक में अनुपस्थित रहे सात बीएलओ को खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम टूंडला सत्येन्द्र सिंह को लिखित कार्यवाही करने के लिए शिकायती पत्र भेजा है। इस मौके पर एबीएसए राजेश चौधरी, एडीओ टूंडला दिलीप कुमार के अलावा लेखपाल एवं कानूनगो व सभी बीएलओ मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











