Homeचंदौलीआपदा प्रबंधन व सुरक्षा को लेकर शिक्षकों को किया गया जागरूक

आपदा प्रबंधन व सुरक्षा को लेकर शिक्षकों को किया गया जागरूक

आपदा प्रबंधन व सुरक्षा को लेकर शिक्षकों को किया गया जागरूक

डायट सकलडीहा में सुरक्षा एवं संरक्षा आधारित 5 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
सकलडीहा, चंदौली। शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का सुरक्षा एवं संरक्षा आधारित कार्यक्रम कराने का निर्देश हुआ है। मंगलवार को डायट प्राचार्य डा. माया सिंह के निर्देशन में 5 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू कराया गया। इस दौरान प्रदुषण और स्वास्थ्य सहित अन्य विषयों पर विस्तार से प्रवक्ताओं ने जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य द्वारा सरस्वती मां की प्रतिमा सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। प्राचार्य डा. माया सिंह प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राह चलते सुरक्षा की समस्याओं से कैसे बचा जा सकता है। प्रदूषण एवं स्वास्थ्य की क्या समस्याएं है। साइबर क्राइम के प्रति कैसे सचेत रहना है। कक्षा के दौरान आने वाली सुरक्षा समस्याएं क्या है। इसके बारे में 4 सत्र में प्रतिदिन शिक्षकों को आपदा प्रबंधन टीम द्वारा जागरूक किया जायेगा। प्रथम दिवसीय प्रशिक्षण के अंतर्गत सन्दर्भदाता ब्रिजेश कुमार व विकास सिंह ने प्रशिक्षण के अंतर्गत सुरक्षा एवं संरक्षा की लर्निंग आउट कम में भूमिका, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सहित विभिन्न सत्र का संचालन में विस्तार से जानकारी दिया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी डॉ रोशन सिंह, जयंत सिंह, डॉ स्वाति राय, डॉ जितेन्द्र सिंह, बिजेंद्र भारती, प्रवीण राय, राजेश सिंह, क़मर अयुब, मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read