Homeरायबरेलीशिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

तेजस टूडे सं.
मो. परवेज
रायबरेली। न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल सुरेन्द्र सरस्वती नगर लालगंज रायबरेली में सेकेंड पीरियॉडिक परीक्षा परिणाम के तत्वावधान में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिभावकों के साथ प्रधानाचार्य शिवांग अवस्थी ने मिलकर शिक्षा की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण से किया। विद्यालय में आयोजित हुई साइंस ओलंपियाड (एसओएफ) में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात अभिभावकों ने अपने-अपने पाल्यों के परीक्षा परिणाम का अवलोकन किया। अभिभावक शिक्षक गोष्ठी में आकर्षण का केंद्र रहा प्री प्राइमरी विंग, प्राइमरी विंग की प्रदर्शिनी जिसमे बच्चों के रोजमर्रा में उपयोग होने वाली वस्तुओं का उपयोग एवं प्रयोग के विषय में सभी को जानकारी प्रदान की। तत्पश्चात जूनियर विंग के शिक्षकों के दिशा निर्देशन में बच्चों ने संगीत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, जर्नल नॉलेज एवं आर्ट एण्ड क्राफ्ट आदि विषयों की प्रदर्शनी आयोजित की तथा प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रदर्शित माडलों की विशेषताओं से अभिभावकों को परिचित कराया। कुछ अभिभावकों ने प्रदर्शित माडलों के विषय में विद्यार्थियों से प्रश्न भी किए जिनकी जानकारी विद्यार्थियों ने अंग्रेजी माध्यम से दी। विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर अभिभावकों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। लगभग सभी अभिभावक अपने पाल्यों की प्रगति देख कर संतुष्ट थे। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को अपार संभावनाओं से परिपूर्ण बताया और कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि उन सम्भावनाओं को पहचान कर उन्हें विकसित किया जाए। शिक्षक- अभिभावकों की मदद से ही विद्यार्थियों को उन्नति के शिखर पर पहुंचा सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read