सड़क दुर्घटना में अध्यापिका की हुई मौत
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा के पास सड़क दुर्घटना में महिला अध्यापिका की हुई मौत बाल-बाल बचा पति। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह अलीनगर क्षेत्र स्थित कोरी गांव निवासी विनय सिंह अपनी पत्नी प्रीति सिंह 38 वर्ष जो अध्यापिका के पद पर चंदौली स्थित किसी स्कूल में कार्यरत है।

अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर स्कूल जा रही थी तभी अलीनगर क्षेत्र स्थित पचफेड़वा के पास नेशनल हाईवे टू पर ट्रक की चपेट में आने से बुरी तरह कुचल जाने की वजह से अध्यापिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।





