HomeJaunpurहत्या के विरोध में शव रखकर थाने के पास हुआ प्रदर्शन

हत्या के विरोध में शव रखकर थाने के पास हुआ प्रदर्शन

हत्या के विरोध में शव रखकर थाने के पास हुआ प्रदर्शन

अजय जायसवाल
गोरखपुर। जनपद के रामगढ़ताल इलाके में 17 साल के अंकुर की पीट कर हत्या के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को लेकर परिवारजनों ने रामगढ़ताल थाने के पास देवरिया बाईपास पर शव रखकर प्रदर्शन किया।

इससे पहले पीड़ित परिवार ने बीआरडी मेडिकल कालेज पोस्टमार्टम हाउस पर प्रदर्शन करने का प्रयास किया पर एसपी उत्तरी ने हत्यारोपितों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें यहां से भेज दिया था पर रास्ते में देवरिया बाईपास पर उन्होंने जाम लगा दिया। बता दें कि बुधवार को रामपुर गांव के मनबढ़ों ने अंकुर की पीटकर हत्या कर दी। अंकुर के भाई ने गांव के चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। समाचार लिखे जाने तक कोई आरोपित पकड़ा नहीं गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

Must Read