HomeJaunpurशहद के चक्कर में पेड़ पर चढ़े युवक की करेंट से हुई...

शहद के चक्कर में पेड़ पर चढ़े युवक की करेंट से हुई मौत

शहद के चक्कर में पेड़ पर चढ़े युवक की करेंट से हुई मौत

आकाशदीप
शाहजहांपुर। जनपद के जैतीपुर में शहद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े शिवा (24) की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। 11 हजार हाईवोल्टेज की लाइन के तार पाकड़ के पेड़ को छूते हुए निकले हैं। बारिश के समय में ऐसे पेड़ों पर भी करंट दौड़ जाता है। गौरतलब है कि गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरगवां के मजरा गांव गिहार गौटिया का शिवा शहद तोड़ने के लिए घर से निकला था। मलरिया मिर्जापुर गांव के समीप एक पाकड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता दिखा। शहद तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गया।

पाकड़ की टहनियों से गुजर रही लाइन में करंट दौड़ रहा था। बिजली के झटके से वह पेड़ से नीचे गिर गया। युवक को पेड़ से गिरता देखकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजन बेहोशी की अवस्था में युवक को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शिवा बदायूं के अलापुर का रहने वाला था। पिछले 12 सालों से वह माता-पिता के साथ ननिहाल में रहने लगा था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। जूता-चप्पल जोड़कर तथा शहद तोड़कर उसे बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। पिता राजेंद्र, मां विनीता, छोटे भाई अंकित व पत्नी ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

Must Read