Homeरायबरेलीलेखपाल की कार्यशैली का फायदा उठा सरसो के बाद गेहूं की भी...

लेखपाल की कार्यशैली का फायदा उठा सरसो के बाद गेहूं की भी खड़ी फसल काट रहा दबंग

लेखपाल की कार्यशैली का फायदा उठा सरसो के बाद गेहूं की भी खड़ी फसल काट रहा दबंग

नसीराबाद पुलिस मूकदर्शक बन दबंगों के कृत्यों का देख रही तमाशा
अनुभव शुक्ला
छतोह/सलोन, रायबरेली। नसीराबाद पुलिस की लचर कार्यशैली से इन दिनों क्षेत्र में दबंग के हौसले पूरी तरह से बुलंद हो चुके हैं। दबंग बडे़ से बड़े मामले में पुलिस से सांठ-गांठ कर पीड़ितों के साथ खुल्लमखुल्ला दबंगई करते हैं और पुलिस मूकदर्शक बन उन दबंगों के कृत्यों का तमाशा देखती रहती है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं छतोह ब्लाक के बबुरी गांव कि जहां के निवासी कमलेश ने बताया कि अपने खेत से नौ बिस्वा भूमि गांव के अरुण कुमार नाम के व्यक्ति के हाथों विक्रय किया जिसमें वह व्यक्ति कूटरचित तरीके से स्टाम्प पेपर में मां को पत्नी दिखाया साथ ही नौ बिस्वा भूमि के अलावा भूमि भी लिखा लिया। अब जिस भूखंड को दिया, उस भूखंड में क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा छल पूर्वक सांठ-गांठ कर गुमराहपूर्ण पैमाइस किया।

इसके बाद पूरे मामले में चिठ्ठी बंटवारे का वाद भी न्यायालय में प्रचलित है जिसमें 26 तारीख नियत तिथि है किंतु उसके बावजूद दबंग अरुण अपने परिजनों संग लाठी डंडों से लैस हो पहले पीड़ित कमलेश द्वारा बोई गई खेत से सरसों काट लिया। मामले की शिकायत नसीराबाद पुलिस से भी कि गई किंतु कोई कार्यवाही न होने से दबंग अरुण फायदा उठाकर अब जबरन पीड़ित कमलेश की खड़ी गेहूं की फसल भी काट रहा है। इस पूरे मामले में दबंग अरुण खुल्लमखुल्ला दबंगई कर रहा है किंतु जिम्मेदार मामले में कार्यवाही करने के बजाय आरोपी की ही पैरवी करते नजर आ रहे हैं। अब देखना यह है कि नसीराबाद पुलिस ऐसे दबंगों के ऊपर कार्यवाही करेगा या फिर दबंगों के उत्पात का तमाशा ही देखता रहेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read