Jaunpur News : ताइक्वाण्डो खिलाड़ियों को विधायक ने किया सम्मानित
अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। कानपुर देहात में गत दिवस आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेडल जीतकर लौटे जौनपुर के खिलाड़ियों को जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय (पूर्व मंत्री) ने अपने आवास पर सभी खिलाड़ियों को माल्यार्पण करने के साथ नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

मालूम हो कि उक्त प्रतियोगिता में स्थानीय क्षेत्र के नयनसण्ड के यश राय गोल्ड मेडल व सुमित राय सिल्वर मेडल व गौराबादशाहपुर के सौरभ अग्रहरि सिल्वर मेडल जीते। इन खिलाड़ियों के अलावा इनके कोच संजय पाल का भी विधायक श्री राय ने स्वागत किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















