हसन के टसन के आगे प्रशासन भी हुआ बौना
नियमों को ताख पर रख खुली सील हुई बिल्डिंग
सिविल लाइन स्थित अवैध मार्केट में सील के बाद ध्वस्तीकरण न होने का उठाया फायदा
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। योगी आदित्यनाथ सरकार भले ही माफियों पर कार्यवाही करने के बड़े-बड़े दावे करें व अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलवाकर प्रदेश के माफिया में दहशत कायम कर दिया हो किंतु अगर बात रायबरेली जनपद कि करें तो यहां पर आज भी भू-माफिया तथा अवैध निर्माण कार्य का ठेका लेने वालों के सिक्के ही चलते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं।

सिविल लाइन स्थित एक अवैध मार्केट की जिसे कुछ दिनों पूर्व जिला प्रशासन ने शिकायत पर सील तो करवा दिया परंतु उसका ध्वस्तीकरण न करवाना जो भू माफिया के लिए वरदान साबित हो गया। यदि शिकायतकर्ता वीरेंद्र सोनकर की मानें तो एक कांग्रेसी नेता संजय शुक्ला व बिल्डर माफिया हसन अहमद के रसूख के आगे जिला प्रशासन का आदेश भी बौना साबित हुआ। इस अवैध मार्केट पर कार्यवाही के लिए एक बार फिर शिकायतकर्ता वीरेंद्र सोनकर ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि आखिर किस तरह से जिला प्रशासन किस प्रकार कार्यवाही कर शिकंजा कस पायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















