ताइक्वांडो प्रतियोगिता सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। कीड़ा भारती चंदौली काशी प्रांत द्वारा मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाते हुए 29 अगस्त से 1 सितंबर तक खेल पखवाड़ा का आयोजन हुआ। खेल पखवाड़ा के आखिरी दिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोदीनगर में ताइक्वांडो पूमसे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचयू [कंप्यूटर साइंस] वाराणसी के प्रोफेसर डॉ राधारमन जी एवं कीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डा. आनंद श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से मेजर ध्यानचंद के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया। 29 अगस्त को बाबू तूफानी सिंह महाविद्यालय में महिला कबड्डी का आयोजन हुआ। 30 अगस्त को आरपीएफ ग्राउंड मुगलसराय में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 31 अगस्त को पचपेड़वा के कटोरी गांव में पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। साथ ही 1 सितंबर को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोदी नगर मुगलसराय के जेएस ताइक्वांडो अकैडमी मैं ताइक्वांडो मूमसे से प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मेजर ध्यानचंद जी की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाते हुए कीड़ा भारती काशी प्रांत वरिष्ठ उपाध्याय शरद प्रताप राव ने बताया कि मेजर ध्यानचंद ने देश के लिए खेल के क्षेत्र में अमूल योगदान दिया जिसे भूलाया नहीं जा सकता। वह इतने हॉकी के महान खिलाड़ी थे जिनके हॉकी स्टिक में बाल एक बार अगर आ जाती तो उनके स्टिक से कोई भी खिलाड़ी बाल ले नहीं पता था, इसीलिए उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है और उनके जन्मदिवस को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। खेल पखवाड़ा के आखिरी दिन ताइक्वांडो पूमसे प्रतियोगिता में अमारा गुप्ता गोल्ड, प्रणय श्रीवास्तव सिल्वर, अंशुमान कक्षक गोल्ड, अश्मित आर्य सिल्वर, आदित्य मिश्रा गोल्ड, उत्कर्ष तिवारी सिल्वर, श्रेया मिश्रा गोल्ड, परी कुमारी सिल्वर, अरेना दास गुप्ता गोल्ड, श्रेयांशी रावत सिल्वर, सरस्वती गोस्वामी गोल्ड, कीर्ति मिश्रा सिल्वर, अर्षिता बारी गोल्ड, आराध्या सिल्वर, अमन चौरसिया गोल्ड, अशोक केसरी सिल्वर, हर्ष खरवार ब्रांच मेडल, राहुल कुमार गोल्ड, सतीश गुप्ता सिल्वर, कार्यक्रम में विजेता एवं विजेता खिलाड़ियों को बीएचयू वाराणसी के प्रोफेसर डॉ राधा रमन एब जिला मंत्री अशोक केसरी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन ताइक्वांडो अकादमी के मुख्य कोच सतीश कुमार ने किया। इस अवसर पर आजाद सिंह, गोविंद कुमार, शालिनी सिंह, मुकेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













