आस्था स्थल मान सरोवर तालाब के सफाई की मांग
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। जनपद में मुख्यमंत्री जी के आगमन पर मानसरोवर तालाब का सदस्यों ने स्वागत करते हुए मानसरोवर तालाब को साफ सफाई तथा नशेड़ियों का अड्डा बनने से रोकने के लिए रोज पुलिस गस्त पैदल लगाने की लगाई गुहार।
श्री श्री सूर्य देव मंदिर छठ पूजा कमेटी मानसरोवर तालाब के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन बाबा कीनाराम जी की जन्मस्थली होने पर हम सदस्य का मुख्यमंत्री का स्वागत करते हैं। साथ ही जनपद के आस्था स्थल मानसरोवर तालाब जहां जनपद का सबसे बड़ा पूजा छठ पूजा, देव दीपावली, जितिया पूजा, सावन में प्रत्येक सोमवारी सरवत वितरण, नवरात्र में कैंप लगाकर पानी पीने की व्यवस्था, मकर संक्रांति में भंडारे का भव्य आयोजन तथा प्रत्येक शनिवार खिचड़ी वितरण 24 घंटे 12 माह इंसान को पानी पीने की व्यवस्था तथा पशु पक्षी जानवरों को पानी पीने की व्यवस्था मानसरोवर तालाब पर उपलब्ध है। अनेक धर्म कार्य होते हैं।
मानसरोवर तालाब पर 24 घंटे ग्रुप बना बनाकर शराब, गांजा, सुलेशन पीने वालों की भरमार हो रही है। शराब पीकर शराब की बोतल गिलास तालाब में फेंकते हैं। चोर उचक्के पॉकेटमार मुगलसराय जंक्शन के जितनी भी गदाई महिलाएं बच्चे बुजुर्ग के रूप में हमेशा गलत कार्य करते हुए देखे जा रहे हैं। यहां तक कि यहीं पर इन लोगों का बसेरा भी होते जा रहा है। कोई अगर इन लोगों को रोकता है टोकता है तो यह सब लड़ने के लिए तैयार रहते हैं। तालाब की पालतू मछलियों को चोरी से मारते हैं रेल विभाग द्वारा रेलवे की जितनी भी गंदगी कूड़ा थी। सब मानसरोवर तालाब के किनारे किनारे गिरा दी गया जिसे बरसात में पूरा गंदगी कूड़ा तालाब में आकर भारी गंदगी का रूप ले रखा है। इस संबंध में जिला प्रशासन से रेल प्रशासन से कई बार लिखित रूप से मांग पत्र सोपा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर आज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के आगमन पर संस्था के सदस्यों ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। आस्था स्थल को नशेड़ियों से चोर—उचक्कों से गंदगी करने वालों से बचाने के लिए रोज पुलिस दस्त पैदल लगाने की लगाई गुहार। 2 सितंबर को जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक तथा रेल मंडल प्रबंधक मुगलसराय को लिखित मांग पत्र सौंपने का भी निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर छठ पूजा कमेटी के राकेश सिंह, आदित्य चौहान, विनोद कुमार, रोनित गुप्ता, ओम प्रकाश रजत, कुंडल शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में कृष्ण गुप्ता संस्थापक श्री श्री सूर्य देव मंदिर मानसरोवर तालाब ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










