Homeबांदाप्रेस क्लब बबेरू इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

प्रेस क्लब बबेरू इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

प्रेस क्लब बबेरू इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

रूपा गोयल
बांदा। प्रेस क्लब बांदा के अध्यक्ष दिनेश निगम दद्दा की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल यादव की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष ने बबेरू तहसील इकाई के अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव का शपथ ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय सुरेश चंद्र गुप्ता की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया, संचालन चंद्रमोहन श्रीवास्तव द्वारा किया गया। प्रेस क्लब के जिला संरक्षक डा.बुद्धप्रकाश अग्निहोत्री द्वारा शहीद पत्रकार के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा जो भी पत्रकारों के हित में कर सकता हूं पूरा करने का प्रयास करूंगा। जिला अध्यक्ष दिनेश निगम दद्दा ने कहा पत्रकारों का समूह पत्रकार जगत का एक परिवार है और हम सबको मिलकर पत्रकारों के हित में एवं अधूरे शहीद पार्क के निर्माण में तन मन से जुट जाना चाहिए। बांदा कमेटी से कंधा मिलाकर सहयोग करेगा, तहसील अध्यक्ष का शपथ ग्रहण कर करके से शीघ्र इकाई के पदाधिकारी का पुनर्गठन कराकर शीघ्र गठन की सूचना भेजें। समारोह में जिला महामंत्री सचिन चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव शिरीष पांडे, मंजू, रजनी द्विवेदी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र खत्री, सचिव सुनील सक्सेना, संरक्षक मयंक शुक्ला, नरैनी अध्यक्ष बबेरू इकाई से मुफीद आलम, संजय सिंह, अनिरुद्ध कुमार, राजेश सोनी, अजय, मनोज सिंह, नत्थू, बबलू महाराज, इजहार खान, चुना प्रजापति आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read