कम ब्याज दर पर स्वरोजगार दिलाता है एमएसएमई
रूपा गोयल
बांदा। एमएसएमई पीसीआई की जिला डायरेक्टर बनने के बाद सोनिया गौर लगातार योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लोगों को स्वरोजगार दिलाने की दिशा में काम कर रही हैं। सोनिया गौर पिछले कई सालों से समाजिक कार्याे में सक्रिय हैं। पूर्वी दिल्ली के मंडावली में विजय एजुकेशन हब ट्रस्ट के माध्यम से गरीब बच्चो को शिक्षा से रोशन कर रही हैं। मौजूदा समय बड़ी संख्या में बच्चे इनके यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। साथ ही हर घर मे शिक्षा की अलख जगे इसके लिए लोगों को बराबर जागरूक भी कर रही हैं। अभी हाल में सोनिया को एमसएमई पीसीआई में पूर्वी दिल्ली का जिला डायरेक्टर बनाया गया है। यह जिम्मेदारी मिलते ही आप बराबर एमएसएमई की स्वरोजगार परक योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रही हैं। जिला डायरेक्टर सोनिया गौर ने एक बातचीत में बताया कि एमएसएमई से हमें स्वरोजगार के साथ कई तरह के लाभ मिलते हैं। यह रजिस्ट्रेशन सरकारी टेंडर लेने में मदद करता है। लाइसेंस, एप्रूवल व रजिस्टेशन आसान हो जाता है। आईएसओ प्रमाण पत्र खर्च का मुआवजा, कम ब्याज दर प्राप्त करने में मदद, रजिस्टर्ड एमएसएमई को टैरिफ और कैपिटल सब्सिडी मिलती है। साथ ही डायरेक्ट टैक्स कानूनों के तहत छूट मिलती है। जिला डायरेक्टर ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले ही यह जिम्मेदारी मिली है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एमएसएमई को मजबूती प्रदान कर स्वरोजगार के जरिये रोजगार हासिल करने का बेहतर अवसर दिया है पीसीआई इन योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाकर स्वरोजगार को बढाने का काम कर रहा है। पीसीआई पूर्वी दिल्ली में अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर एमएसएमई की योजनाओं का प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। यह आगे भी जारी रहेगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दिला कर प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार किया जा सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










